BSF Constable GD Bharti 2025: 10 पास अभ्यर्थियों के लिए सीमा सुरक्षा बल में बड़ा मौका- जानें योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया
हर युवा के मन में एक सपना होता है—देश के लिए कुछ बड़ा करना, वर्दी पहनना और परिवार का नाम रोशन करना। अगर आप भी इसी इरादे से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार मौका है। BSF Recruitment 2025 Online apply date
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती निकाली है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती विशेष रूप से खेल कोटे के तहत की जा रही है, यानी अगर आपने खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो यह आपके लिए जीतने का मौका है।
BSF Constable GD मुख्य जानकारी
| विभाग का नाम | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) |
|---|---|
| पोस्ट नाम | Constable (General Duty) |
| कुल पद |
391 |
| लायकात | 10 पास |
| उम्र | 18 वर्ष से लेके 23 साल के युवा |
| आवेदन | ऑनलाइन |
| सैलरी | 21,700 से 69,000 तक |
| आवेदन शुरू | 16 October |
| आवेदन अंतिम तिथि | 04 Navember |
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 – एक नज़र में
बीएसएफ विभाग ने 16 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है, और अंतिम तिथि 04 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा, जो एक सुरक्षित सरकारी नौकरी के लिए एक अच्छा पैकेज है।
पात्रता – कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप 10वीं पास हैं और खेलों में आपकी प्रतिभा है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी छूट लागू होगी।
इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि आपकी शारीरिक क्षमता और दस्तावेजों के आधार पर चयन किया जाएगा।
शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए आवश्यकता
पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 170 सेमी और छाती 80-85 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फैलाव) होनी चाहिए।
महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 157 सेमी रखी गई है।
आवेदन शुल्क और वेतन संबंधी जानकारी
इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को ₹159 का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
वेतन की बात करें तो बीएसएफ कांस्टेबल जीडी का वेतन ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक होगा, साथ ही भत्ते और अन्य सुविधाएँ भी मिलेंगी।
इस सरकारी नौकरी में न केवल वेतन मिलेगा, बल्कि पेंशन, चिकित्सा सुविधा और एक स्थिर भविष्य जैसी कई सुविधाएँ भी मिलेंगी।
वजन उम्र और ऊँचाई के अनुसार माना जाएगा।
