पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने मिलेंगे 9,500 रुपये, करना होगा सिर्फ इतना निवेश
डाकघर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) डाकघर द्वारा संचालित एक छोटी बचत योजना है, जिसमें कोई भी भारतीय व्यक्ति निवेश कर सकता है। इसमें निवेश करने पर आपको हर महीने ब्याज मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में आप हर महीने 9,500 रुपये तक की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। लेकिन इतनी कमाई के लिए आपको एक बार में 15 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। हालाँकि, मासिक आय योजना में कोई व्यक्ति एकल खाता और पति-पत्नी संयुक्त खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा, आपको निवेश पर 7.40 प्रतिशत सालाना की आकर्षक ब्याज दर भी मिलती है।
डाकघर मासिक आय योजना क्या है?
आपको पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना में 5 साल के लिए निवेश करना होगा। इसमें एकल खाता रखने वाला व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। जबकि संयुक्त खाता रखने वाले व्यक्ति अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। 5 साल पूरे होने पर आप 5 साल के लिए फिर से निवेश कर सकते हैं।
इस योजना की विशेषताएं
PO मंथली इनकम स्कीम एक सरकारी योजना है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, आपको मैच्योरिटी पर सुनिश्चित रिटर्न भी दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेशक 1000 के गुणकों में पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। जमा राशि पर आपको 7.4 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है।
