Aadhar Card update:आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक का सबसे बड़ा पहचान दस्तावेज है। हर सरकारी योजना से लेकर बैंकिंग सुविधाओं तक, हर जगह आधार कार्ड का महत्व लगातार बढ़ रहा है। 2025 से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इन नए प्रावधानों में दस्तावेजों की अपडेटेड लिस्ट, पुराने आधार का अनिवार्य अपडेट, बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट और केवल एक आधार नंबर से पहचान जैसे अहम बदलाव शामिल हैं। अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं, तो आपके लिए इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपने समय रहते इनका पालन नहीं किया, तो आपका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है और सरकारी योजनाओं या सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो सकता है।
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नए डॉक्यूमेंट :
1.पैनकार्ड
2.मतदाता पहचान पत्र
3.ड्राइविंग लाइसेंस
4.सबूत की पहचान
5.जन्म तिथि का प्रमाण और रिश्ते का प्रमाण
6.पते का प्रमाण
7.बिजली, पानी या गैस का बिल
8.बैंक पासबुक
9.जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल एवं कॉलेज प्रमाण पत्र
पते में परिवर्तन के लिए नया अपडेट
2025 से, UIDAI ने पता अपडेट करने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना दिया है। अब आधार में पता अपडेट करने के लिए 'केयर ऑफ़' या पिता, माता या पति का नाम जोड़ने की ज़रूरत नहीं है।
10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य
यूआईडीएआई ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या उससे ज़्यादा पुराना है, उन्हें इसे अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। इस अपडेट में नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य जानकारियों को नए दस्तावेज़ों से सत्यापित कराना ज़रूरी होगा। अगर कोई व्यक्ति समय रहते ऐसा नहीं करता है, तो उसका आधार कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है या उसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में समस्या आ सकती है। यह बदलाव मुख्य रूप से इसलिए ज़रूरी है ताकि समय-समय पर जानकारी सही और अपडेट रखी जा सके और बदलते समय के साथ नागरिकों की पहचान में कोई गलती न हो।
