Delhi Police Vacancy 2025

 


दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां भरें 7565 वैकेंसी का फॉर्म

दिल्ली पुलिस की जिस भर्ती का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था वो आ गई है। एसएससी ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष के लिए के 7565 पदों पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी तारीख तक किया जा सकेगा।

योग्यता:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 पास होना चाहिए। दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत या रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के पुत्र और पुत्रियां 11वीं पास होने पर भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। पुरुष अभ्यर्थियों के पास एलएमवी (LMV) (मोटर साइकिल या कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

जरूरी डिटेल्स:


भरती स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
पद का नामदिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल
वेकेंसी 7565
ऑफिशियल वेबसाइटssc.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख22 सितंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2025
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशनदिसंबर, 2025/जनवरी 2026
योग्यता12वीं पास, (पुरुषों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस)
सैलरी21,700- 69,100
आयुसीमा1 july 2025 को 18-25 वर्ष तक। ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, स्पोर्ट्सपर्सन को 5 वर्ष तक ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।
हाइटपुरुष 170 cm 
महिला 157 cm 
सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
भर्ती का नोटिफिकेशनDelhi Police Constable Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन का मोडऑनलाइन
आवेदन करने का लिंकDelhi Police Constable Vacancy 2025 Apply Online


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने