किसी भी आधार कार्ड में पुरानी फोटो को सिर्फ 5 मिनट में बदलें


 किसी भी आधार कार्ड में पुरानी फोटो को सिर्फ 5 मिनट में बदलें 

Aadhar Card Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड में लगी फोटो बहुत पुरानी हो गई है और आप उसे अपडेट करना चाहते हैं, तो अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है, जिसमें आपका नाम, पता, जन्मतिथि के साथ-साथ बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरण भी दर्ज होता है। इसे समय-समय पर अपडेट करना ज़रूरी है ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में कोई परेशानी न हो।

आधार कार्ड फोटो कैसे बदलें?
दोस्तों, आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के दो तरीके उपलब्ध हैं - ऑनलाइन और ऑफलाइन। दोनों ही प्रक्रियाएँ आसान हैं और इसके लिए सिर्फ़ ₹100 का शुल्क देना होगा।

आधार कार्ड में ऑनलाइन फोटो कैसे बदलें?

- सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएँ।

- "बुक अपॉइंटमेंट" विकल्प चुनें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से लॉग इन करें।

- "अपडेट आधार" पर जाएँ और "बायोमेट्रिक्स" चुनें और आवेदन जमा करें।

- इसके बाद, अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र के लिए दिनांक और समय चुनकर अपॉइंटमेंट बुक करें।

- निर्धारित समय पर केंद्र पर जाएँ, ₹100 का शुल्क अदा करें और नई तस्वीर खिंचवाएँ।

- आपकी नई तस्वीर 6-7 दिनों में आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगी।

आधार कार्ड में ऑफलाइन फोटो कैसे बदलें?
- अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र, बैंक या डाकघर से आधार अपडेट फ़ॉर्म प्राप्त करें।

- फ़ॉर्म भरें और "बायोमेट्रिक्स अपडेट" चुनें।

- दस्तावेज़ और ₹100 शुल्क जमा करने के बाद, आपकी नई फ़ोटो ली जाएगी।

- फ़ोटो अपडेट हो जाएगी और नया आधार कार्ड 6-7 दिनों में उपलब्ध हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने